लोकसभा चुनाव के दौरान पुलिस ने पकड़ी असलहा फैक्ट्री, 3 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में असलहा बनाने के उपकरण बरामद, अन्य जनपदों में होती थी सप्लाई
लोकसभा चुनाव के दौरान पुलिस ने पकड़ी असलहा फैक्ट्री, 3 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में असलहा बनाने के उपकरण बरामद, अन्य जनपदों में होती थी सप्लाई
मीडिया रायटर्स रिपोर्ट/हर्षराज सिंह
हरदोई में पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा किया है। जिसमें असलहा बनाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से बड़ी मात्रा में बने और अधबने असलहे बरामद किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार मल्लावां पुलिस, स्वाट, सर्विलांस
एसओजी टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। उसी समय मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि देवी पुरवा के पास कटरी के रास्ते पर एक झोपड़ी में कुछ लोग अवैध शस्त्र बना रहे हैं। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम राम लखन, शेर सिंह और अजीत कुमार बताया। उनके पास से पुलिस ने बड़ी मात्रा में बने और अधबने हथियार बरामद किए हैं। जिसमें 5 तमंचे, चार अधबने तमंचे, दो जिंदा व दो खोखा कारतूस एवं भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए है।
पुलिस को आरोपियों ने बताया कि वह आसपास के जनपदों में अवैध शस्त्रों को सप्लाई करते थे और उनसे होने वाली आय से अपने परिवार का पालन पोषण करते है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया है।
एएसपी नृपेंद्र कुमार ने बताया कि मल्लावां पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग देवी पुरवा के पास कटरी के रास्ते पर झोपड़ी में अवैध शस्त्र बना रहे है। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में बने और अधबने शस्त्र बरामद किए है।