Today is 2025/05/24
राज्य / हरदोई / 29 April 2025

समाज सेवी कछौना की बिटिया ने सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मदत बचाई जान

समाज सेवी कछौना की बिटिया ने सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मदत बचाई जान

मीडिया रायटर्स रिपोर्ट/हर्षराज सिंह

 हरदोई।कछौना की बिटिया प्रियंका सिंह ने रविवार को कछौना से लखनऊ जाते समय सड़क किनारे पड़े अज्ञात घायल युवक को अपनी गाड़ी से लेजाकर नजदीक के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराकर जान बचाई। बिटिया प्रियंका सिंह नेक आदमी का परिचय दिया। उसकी हिम्मत व साहस के परिचय की सराहना लोग कर रहे हैं।


     बताते चले बिटिया प्रियंका सिंह मूल निवासिनी कछौना की है। वह रक्तदान की मुहिम पूरे देश में निस्वार्थ भाव से चलाती हैं। पूरे देश में इस मुहिम में वॉलिंटियर्स जुड़े हैं, जो जरूरतमंदों की अपील पर रक्तदान कर सहयोग करते हैं। सैकड़ो लोगों की जान बचा चुकी है। कछौना की मूल निवासिनी प्रियंका सिंह रविवार को चौपहिया वाहन से लखनऊ जा रही थी, सण्डीला से पहले हाईवे के किनारे एक युवक घायल अवस्था में पड़ा था। काफी संख्या में लोग इकट्ठे होकर देख रहे थे, परंतु कोई व्यक्ति उस घायल की सहायता के लिए हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। जबकि दुर्घटना की शुरुआत का एक घंटा काफी महत्वपूर्ण होता है, इस दौरान ब्लीडिंग (अधिक रक्तस्राव) से मौत होने की प्रबल संभावना होती है। ऐसे में बिटिया प्रिंका सिंह ने के इंसानियत का परिचय दिया। उसे अपनी चौपहिया वाहन से निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसने अपना परिचय दिया, घायल युवक आंसू सराय का निवासी है। इस कदम से घायल युवक को समय से इलाज मिलने से जान बच गई। इस कदम की सभी लोग सराहना कर रहे हैं।

© Media Writers. All Rights Reserved.