हरदोई पहुंचे कृषि राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने सपा- कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा
हरदोई पहुंचे कृषि राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने सपा- कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा
मीडिया रायटर्स रिपोर्ट/राजीव कुमार मिश्र
हरदोई के एक निजी स्कूल में "एक चुनाव एक राष्ट्र" कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया उन्होंने इस दौरान कांग्रेस व सपा पर जमकर हमला बोला। मीडिया से हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि "देखिए यह सच्चाई है कि बांग्लादेश में किस तरीके से कानून की धज्जियां उड़ा करके संविधान को ताक पर रखकर के एक समाज का उत्पीड़न किसी हद तक किया जा रहा है मानवता को तार-तार किया जा रहा है तब अखिलेश यादव के मुख से आवाज नहीं निकलती तब कांग्रेसियों के मुंह से आवाज नहीं निकलती और यहां पर चाहे संभल का विषय आ जाए चाहे और कोई विषय आ जाए तो हर गांव गली में चिल्लाते दिखते हैं तो क्या इसे ही समाजवाद कहते हैं, मैं नहीं समझता कि उन्हें उत्तर प्रदेश के लोगों की चिंता है तो उन्हें देश के पश्चिम बंगाल में जो अन्याय हो रहा है उस पर भी बोले मैंने देखा है कांग्रेस की प्रियंका गांधी को वह झोला लटका कर फिलिस्तीन का जाती है पार्लियामेंट में,लेकिन जब बांग्लादेश में अन्याय होता है हमारे सेनातियों धर्मावालियों पर बंगाल में जब अन्याय होता है तब ना कोई प्रियंका गांधी दिखाई पड़ती है ना सोनिया गांधी दिखाई पड़ती है न अखिलेश यादव दिखाई पड़ते हैं तो यह केवल परिवार के उपयोग के लिए पार्टी का निर्माण क्या है और अपने स्वार्थ के लिए काम कर रहे हैं देश की जनता के लिए और देश के लिए केवल भारतीय जनता पार्टी कम कर रही है"।
अखिलेश यादव के गंगाजल ढूंढने वाले बयान पर बोले कृषि राज्यमंत्री "यह केवल सस्ती लोकप्रियता पाने का उनके हथियार है वह इसी के बहाने धुबरी कारण करने का प्रयास कर रहे हैं जो उनके मंसूबे पर किसी भी दशा में फलित नहीं होंगे देशवासी भली भांति जानते हैं मोदी जी के हाथ में देश सुरक्षित है देशवासियों के गढ़ी कमाई का पैसा मोदी जी के हाथों में सुरक्षित है देश का सम्मान तरोतर ऊंचाइयों पर हो रहा है देश में विकास और विरासत दोनों का समर्थन हो रहा है किस समाजवादी पार्टी के लोगों के इस तरह से गुमराह करने में देश की जनता आने वाली नहीं है"।