Today is 2025/12/18
राज्य / हरदोई / 28 January 2025

मानकों की अनदेखी करने पर ई-रिक्शा चालकों पर हुई कार्यवाही, 50 ई-रिक्शा हुए सीज

मानकों की अनदेखी करने पर ई-रिक्शा चालकों पर हुई कार्यवाही, 50 ई-रिक्शा हुए सीज

मीडिया रायटर्स रिपोर्ट/राजीव कुमार मिश्र 

हरदोई में एक बार फिर मनमाने तरीके से संचालित हो रहे ऑटो और आई-रिक्शाओं पर यातायात पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है। हरदोई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है। जनपद में यातायात के नियमों के अनदेखी कर व मानकों को ताक पर रखकर बड़े पैमाने पर ऑटो और ई रिक्शा संचालित हो रहे हैं। आए दिन ऑटो और ई-रिक्शा हादसे का कारण भी बन रहे हैं जिनमें लोगों की मौत तक हो रही है जबकि घायलों की संख्या आंकड़ों में कहीं अधिक है। ऑटो ई रिक्शा संचालकों की मनमानी को लेकर समय-समय पर यातायात पुलिस अभियान चलाकर कार्यवाही करती है वहीं जनपद में यातायात पुलिस और उप संभागीय परिवहन विभाग द्वारा वाहन चालकों को यातायात के नियमों व वाहन से संबंधित जानकारियां जागरूकता के माध्यम से दी जाती है लेकिन इन सब जागरूकता अभियान का ऑटो और ई रिक्शा चालकों पर कोई भी असर पड़ता हुआ नजर नहीं आ रहा है।इसके बाद एक बार सिर्फ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।


यातायात प्रभारी निरीक्षण ने बताता जारी रहेगा अभियान


हरदोई में यातायात प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव के निर्देशन में शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर यातायात पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान बिना फिटनेस और मानको की अनदेखी कर संचालित हो रहे ऑटो व ई रिक्शा पर कार्रवाई की गई है। यातायात पुलिस द्वारा जनपद में 50 ई-रिक्शाओं व ऑटो को मानकों की अनदेखी करने व यातायात नियमों का पालन न करने पर सीज कर दिया है। यातायात पुलिस की इस बड़ी कार्यवाही से ऑटो ई रिक्शा संचालकों में हड़कंप मच गया है। यातायात प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि जनपद में लगातार ई रिक्शा और ऑटो चालकों समेत अन्य वाहन चालकों को यातायात के नियमों को लेकर जागरूक किया जा रहा था। कुछ दिन पूर्व यातायात के नियमों की अनदेखी एवं मानकों को दरकिनार कर संचालित हो रहे ई रिक्शा और ऑटो पर कार्रवाई की गई थी लेकिन उसके बाद भी शहर में लगातार ई रिक्शा और ऑटो संचालक मानकों की अनदेखी कर रहे थे जिसको लेकर शहर के सिनेमा चौराहा,जिन्दपीर चौराहा, नुमाइश चौराहा पर अभियान चलाकर मनको की अनदेखी कर रहे ई रिक्शा चालकों के वाहन को सीज किया गया है।प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि जनपद में यातायात पुलिस का यह अभियान फिलहाल अभी जारी रहेगा।

Top News

© Media Writers. All Rights Reserved.