Today is 2025/07/13

3 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने वाले ताऊ को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

3 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने वाले ताऊ को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

मीडिया रायटर्स रिपोर्ट/राजीव कुमार मिश्रा 

हरदोई। जिले में पाक्सो कोर्ट में सोमवार को एक आरोपी को फांसी की सजा सुनाई गई। थाना सांडी क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले उक्त आरोपी ने वर्ष 28 जुलाई 2020 को अपने छोटे भाई की 3 वर्षी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया था। इस मामले की सुनवाई के बाद सोमवार को न्यायाधीश पाक्सो कोर्ट ने दोषी को फांसी की सजा सुना दी। 

गौरतलब हो की घटना के बाद से आज तक बच्ची की स्थिति नाजुक बनी हुई है। हालांकि डॉक्टरों के प्रयास से उसका जीवन अभी बचा हुआ है। इस सजा की खबर जिले में जंगल की आग की तरह फैल गई। लोग इस दुराचारी ताऊ ईश्वर पाल उर्फ ईशू को जी भरकर कोस रहे हैं। न्यायालय के बाहर आज भारी भीड़ लगी रही। लोग इस दुष्कर्म की सजा पर प्रसन्नता व्यक्त कर रहे हैं। इस सजा से दुष्कर्म की  घटनाओं पर अंकुश लगेगा।

Top News

© Media Writers. All Rights Reserved.