Today is 2025/12/16
राज्य / हरदोई / 10 December 2025

हरदोई में कांग्रेस का हल्ला बोल, गन्ना विभाग-मिल प्रबंधन पर फर्जी सट्टा घोटाले का आरोप, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा

हरदोई में कांग्रेस का हल्ला बोल, गन्ना विभाग-मिल प्रबंधन पर फर्जी सट्टा घोटाले का आरोप, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा

मीडिया रॉयटर्स रिपोर्ट/हर्षराज सिंह

हरदोई। DSCL शुगर मिल हरियावां और गन्ना विभाग के अधिकारियों की कथित मिलीभगत से बनाए गए हजारों फर्जी सट्टों के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पूर्व जिला अध्यक्ष एवं हरदोई सदर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे आशीष कुमार सिंह सोमवंशी के नेतृत्व में किया गया। इसके बाद नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।

आशीष कुमार सिंह ने कहा कि फर्जी सट्टा बनाए जाने के कारण मूल गन्ना किसानों को गंभीर आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। विभाग और मिल प्रबंधन पर आरोप है कि कुछ बिचौलियों के नाम फर्जी गाटा संख्या दर्ज कर सट्टे जारी किए गए, जबकि असली किसानों का सट्टा ही नहीं बनाया गया। यही वजह है कि किसान अपनी उपज को औने-पौने दामों पर बेचने को मजबूर हैं। उन्होंने कई कोड नंबरों जैसे- 4818688, 4816448, 4816619, 4816152, 4816130, 4816703, 4816023, 4816240, 9306220, 9306107, 9306176, 9306155, 9306613 सहित कुरसेली, बेहटी, सुमई, सिकंदरपुर आदि गांवों का उदाहरण देते हुए कहा कि हजारों सट्टे फर्जी तरीके से तैयार किए गए हैं।

पूर्व शहर अध्यक्ष एवं पीसीसी सदस्य जमील अहमद अंसारी ने कहा कि गन्ना विभाग और मिल प्रबंधन की सांठगांठ के बिना इतने बड़े घोटाले की कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने मांग की कि सभी सट्टों की व्यापक जांच कर फर्जी सट्टे तुरंत निरस्त किए जाएँ और दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें निर्भान सिंह यादव, निकेश सिंह यादव, शैलेन्द्र वर्मा, कमल सिंह, पंकज पाल, शशिबाला वर्मा, सुरेंद्रपाल सिंह यादव सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल रहे। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि किसानों के साथ हो रहा अन्याय बंद नहीं हुआ, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Top News

© Media Writers. All Rights Reserved.