Today is 2025/12/17
राज्य / हरदोई / 15 October 2025

हरदोई पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद, बोले- ओमप्रकाश राजभर भैया है, मुस्लिम महिलाएं भी भारत की नागरिक, उन्हें अधिकार मिलने चाहिए

हरदोई पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद, बोले- ओमप्रकाश राजभर भैया है, मुस्लिम महिलाएं भी भारत की नागरिक, उन्हें अधिकार मिलने चाहिए

मीडिया रायटर्स रिपोर्ट/राजीव कुमार मिश्र 

हरदोई। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद जागो मछुआरों जागो जनजागरण कार्यक्रम को संबोधित करने हरदोई पहुंचे। जहां उन्होंने चुनाव आयोग के बुर्के वाली महिलाओं को जांच के बाद वोट डालने पर समाजवादी पार्टी सांप्रदायिक और इसे वापस लेने पर कहा कि लोकतंत्र में विधायिका कार्यपालिका न्यायपालिका और मीडिया सब एक स्तंभ है। उनके अपने अपने एक दायरे है, लोकतंत्र में संवैधानिक दायरे दिए गए है, चुनाव आयोग जो भी निर्देश दे वो संवैधानिक दायरे के अंतर्गत देता है। अगर उसमें कोई दिक्कत हो तो उसे न्यायपालिका से हम जज करते जस्टिफाइड करते है। न्यायपालिका जो हमारे चुनाव आयोग है उन्हें स्वतंत्र रहना चाहिए। उसे स्वतंत्रता है कि किस तरीके से स्वतंत्र चुनाव हो। जहां कोई शक सुबह आ जाता है वहां चुनाव आयोग अपने हिसाब से कार्यवाही करता है। उसमें किसी को आपत्ति नहीं होना चाहिए। भारत भारतीयों का है। भारतीय नारी को बंद कमरे में रखना कहां तक उचित है बड़े नेता अपनी बेटी को डॉक्टर बनाएंगे इंजीनियर बनाएंगे अमेरिका भेजेंगे हीरो हीरोइन बनाएंगे और गांव के गरीब को धर्म की आड़ में छुपाएंगे ये कहां तक आप आधा अधिकार है। 33% का आरक्षण नारी वंदना के रूप में मोदी जी ने उन्हें दिया है। मुसलमान की बेटी भी पढ़े लिखे और आगे बढ़े वो भी जज बने वो भी नेता बने वो भी हीरोइन बने उसे भी अधिकार है न वो भी भारत के नागरिक है न। उसे कहीं बांध के रखने का अधिकार नहीं है ये हमे लगता है चुनाव आयोग का नियम सही है सबको इसे स्वतंत्र रूप से मानना चाहिए।

मंत्री संजय निषाद ने कहा कि हम एनडीए के साथ आज भी है और आगे भी रहेंगे। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी मछुआरों को आरक्षण दिलाने का काम कर रही है, इसलिए हम एनडीए के साथ है। 

सुभाषपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के बयान आजम खान हमारी पार्टी में आ जाए उन्हें पूरा सम्मान दिया जाएगा। इस पर उन्होंने दो बार कहा कि वो हमारे भैया हम उन्हें क्या कहे। ज्ञान देना राजनीति में है।

हरियाणा के सीनियर आईपीएस वाई पूरन कुमार के सुसाइड के बाद अभी तक पोस्टमार्टम न होने पर उन्होंने कहा कि एक संवैधानिक प्रक्रिया है। पोस्टमार्टम कराया जाए और साक्ष्यों के आधार पर मामले में भारतीय जनता पार्टी की सरकार कार्यवाही करेगी और उनके परिवार के साथ न्याय होगा।

Top News

© Media Writers. All Rights Reserved.