Today is 2025/12/17
राज्य / हरदोई / 01 October 2025

स्वदेशी एवं उद्यमिता विकास यात्रा की जागरूकता अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने की शिरकत

स्वदेशी एवं उद्यमिता विकास यात्रा की जागरूकता अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने की शिरकत 


बाइक एवं चौपहिया वाहनों से शहर के प्रमुख मार्गों पर चलाया जन जागरूकता अभियान 

मीडिया रायटर्स रिपोर्ट/हर्षराज सिंह

हरदोई।स्वदेशी एवं उद्यमिता विकास यात्रा विभिन्न स्लोगन और नारों के साथ बाइक और चौपहिया वाहनो द्वारा शहर के प्रमुख मार्गो पर जन जागरूकता करते हुए विशाल यात्रा निकली। इस यात्रा के मुख्य अतिथि अमरजीत जी विभाग प्रचारक उन्नाव आरएसएस रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कात्यानी पीठ शाहाबाद महंत आत्मानन्द गिरी जी महाराज ने आशीर्वचन के रूप में स्वदेशी वस्तुओं को ही उपयोग में लाने की अपील की।

अवध प्रांत के आवाहन पर प्रांत समन्वयक हर्षवर्धन सिंह ,जिला संयोजक अवनीश द्विवेदी और नगर अध्यक्ष शिव सेवक गुप्ता के नेतृत्व में यह यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में अखिल भारतीय विचार विमर्श प्रमुख, स्वदेशी जागरण मंच डॉ राजीव जी, क्षेत्रीय संयोजक अनुपम श्रीवास्तव, प्रांत संयोजक अमित सिंह, प्रांत मीडिया प्रभारी शिव प्रकाश त्रिवेदी,मोहित सिंह सदस्य,सोमेंद्र सिंह,महेंद्र सिंह सुरसा, जय नारायण त्रिपाठी वीरेंद्र सिंह, श्याम चंदेल अहिरोरी, पवन सिंह, अनिल शाहाबाद,जगरूप सिंह सांडी,बृजेश पाठक जिला सह संपर्क प्रमुख ,राम कृपाल संघर्ष वाहिनी प्रमुख, शुभम गुप्ता सदस्य स्वदेशी जागरण मंच, सुधीर अवस्थी सेवा भारती अवध प्रांत जिला मंत्री, सेवा भारती के विजय बहादुर सिंह, विहिप जिला उपाध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, विभाग संपर्क प्रमुख सुशील द्विवेदी, अशोक सिंह आजाद गौ सेवा, मिशन आत्म संतुष्टि संचालक समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू, केन सोसाइटी के अध्यक्ष रंजीत सिंह, जिला मंत्री भाजपा अविनाश पांडे, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष भाजपा अलका गुप्ता, सुमित श्रीवास्तव नगर संयोजक बजरंग दल ,उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष विमलेश दीक्षित आदि लोग उपस्थित रहे।

गवर्नमेंट इंटर कॉलेज के प्रांगण में संचालन सभा को संबोधित करते हुए प्रचार विभाग प्रमुख डॉ राजीव जी ने कहा कि स्वदेशी की अवधारणा आज से नहीं बल्कि बहुत पहले से है अब सब कुछ अपना ही होना चाहिए, इसकी महिती आवश्यकता है।इसके लिए आप सभी लोगों को स्वदेशी अपने ही देश में बनी वस्तुओ का प्रयोग कर और विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार  कर देश को समृद्ध, विकासशील बनाने में अपना योगदान दें। इस आने वाले पर्व पर अपनी रोजमर्रा वस्तुओं की खरीद में अपने देश के उत्पाद को खरीदें ,अमेजॉन , फ्लिपकार्ट जैसी ऑनलाइन मार्केटिंग से बचे, यह कंपनियां हमारे देश से ही कमाकर हमारे देश के खिलाफ ही वातावरण बनाती हैं।क्षेत्रीय संयोजक अनुपम श्रीवास्तव ने उपस्थित जन समूह को स्वदेशी संकल्प को दोहराया। प्रांत संयोजक अमित सिंह ने कहा कि स्वदेशी आंदोलन भारतीय व्यापारी समाज को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने वाला है व्यापारी बंधुओं से अपील है कि यथा संभव भारतीय कंपनियों के उत्पादों का व्यापार करें।

स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत समन्वयक एवं यात्रा के प्रभारी हर्षवर्धन सिंह ने उद्यमिता विकास यात्रा क्रम में सभा को सम्बोधित करते हुए कहा, स्वदेशी उत्पादों के बल पर भारतीय समाज आर्थिक रूप से आत्म निर्भर होकर भारतीय अर्थ व्यवस्था को गति प्रदान कर सकता है जिसके बल पर देश की सरकार विदेशी सामानों को परास्त करने में सक्षम होगी।

स्वावलम्बी भारत अभियान के जिला संयोजक अवनीश द्विवेदी ने कहा, वर्तमान समय में भारतीय अर्थ व्यवस्था स्वदेशी उत्पादों की खपत के बल पर अमेरिकी प्रतिबंधों के दुष्प्रभाव से खुद को बचाने में सफल हो रही है नागरिको से अपील है कि स्वदेशी उत्पाद ही ख़रीदे और बेंचे। कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी और विदेशी वस्तुओं के सूची पत्रक में वितरित किए।

यात्रा को हरी झंडी जीआईसी गेट से विभाग प्रचारक अमरजीत जी द्वारा दिखाई गई। साथ में जिला प्रचारक आरएसएस अनिल जी भी रहे।

यात्रा जीआईसी से अटल चौराहा, घंटाघर रोड होते हुए सिनेमा चौराहा से बड़ा चौराहा होते हुए बिलग्राम चुंगी पर पेप्सी की बोतलों को खरीद कर उन्हें तोड़ा गया और दुकानदारों से बहिष्कार करने की अपील की गई। यात्रा का समापन कर उन्नाव के लिए अगली यात्रा रवानी हुई। यात्रा में शुभम सिंह और सत्यम सिंह बाइक से झंडा लिए हुए आगे आगे चले,इसके पीछे वाहनों की कतार लगी रही। सिनेमा रोड पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने यात्रा का स्वागत किया।

Top News

© Media Writers. All Rights Reserved.