Today is 2025/12/17
राज्य / हरदोई / 01 October 2025

गांधी जयंती समारोह की शुरुआत रंगोली व कलश सजा प्रतियोगिता से

गांधी जयंती समारोह की शुरुआत रंगोली व कलश सजा प्रतियोगिता से

मीडिया रायटर्स रिपोर्ट/हर्षराज सिंह

हरदोई। गांधी जयंती समारोह की शुरुआत आज रंगोली एवं कलश सजा प्रतियोगिताओं के साथ हुई। आठ दिन तक चलने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में पहले दिन मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी, उप जिलाधिकारी सुशील कुमार मिश्रा तथा अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने शुभारंभ किया और अपने आशीर्वचनों से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।


रंगोली प्रतियोगिता में तीन वर्गों के अंतर्गत कुल 18 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें प्रमुख प्रतिभागियों में आराध्या गुप्ता, रीत वर्मा, जेबा, निखिल सुकृत वल्लभ मिश्रा, मुस्कान कश्यप और सलोनी गुप्ता शामिल रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अनिल श्रीवास्तव और पूजा जैन रहे।


वहीं कलश सजा प्रतियोगिता में कुल 16 प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। इसमें अक्षिता, कृष्णा, आराध्या, सिद्धि पाल, अनिरुद्ध प्रताप और सलोनी प्रमुख प्रतिभागी रहे। इस प्रतियोगिता के निर्णायक रूपाली खन्ना और अंजली दीक्षित थीं।


कार्यक्रम का संचालन मनीष मिश्रा ने किया, जबकि संयोजन की जिम्मेदारी जोगिंदर गाँधी आलोकिता श्रीवास्तव, करुणा शंकर द्विवेदी, देवेंद्र विक्रम सिंह और सुनीता देवी ने निभाई।


गांधी जयंती समारोह समिति के सदस्य करुणा शंकर द्विवेदी ने जानकारी दी कि कल 2 अक्टूबर की शाम 6:30 बजे गांधीजी के प्रिय भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

Top News

© Media Writers. All Rights Reserved.