तीन अक्टूबर को विक्टोरिया लान में होगा सनातनियों का समागम
तीन अक्टूबर को विक्टोरिया लान में होगा सनातनियों का समागम
तीन अक्टूबर को विजयादशमी कार्यक्रम में आएंगे हिंदू हृदय सम्राट संगीत सोम
दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन
मीडिया रायटर्स रिपोर्ट/हर्षराज सिंह
हरदोई। क्षत्रिय भवन में हवन पूजन के साथ विक्टोरिया लान में होगा मेधा अभिनंदन व विजयदशमी दशहरा कार्यक्रम होगा। क्षत्रिय महासभा हरदोई की ओर से दो अक्टूबर को क्षत्रिय भवन में हवन पूजन के पश्चात तीन अक्टूबर को दिन शुक्रवार को सुबह 11बजे से विक्टोरिया हाल (घंटाघर ) हरदोई में मेधा अभिनंदन व विजयदशमी दशहरा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिंदू हृदय सम्राट पूर्व विधायक संगीत सोम जी व अध्यक्षता परम विदुषी साध्वी प्रज्ञा भारती पक्षी देवी जी करेगीं।
साथ ही प्रबुद्ध जनों द्धारा विचार मंचन किया जाएगा।
मंगलवार को क्षत्रिय भवन हरदोई में हुई प्रेस वार्ता में महासभा के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया की इस बार महासभा दो दिवसीय कार्यक्रम करेगी ।जिसमें दो अक्टूबर को सुबह 8 बजे से धर्म शाला मार्ग स्थित क्षत्रिय भवन में हवन पूजन किया जाएगा। 3 अक्टूबर शुक्रवार को 11बजे से घंटाघर मैदान (विक्टोरिया लान)में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा।जिसमें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का पूजन के पश्चात कार्यक्रम प्रारंभ विभिन्न कार्यक्रम होंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता परम विदुषी साध्वी प्रज्ञा भारती पंक्षी देवी जी व मुख्य अतिथि हिंदू हृदय सम्राट संगीत सोम जी विधायक सवायजपुर माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू पवन सिंह चौहान सदस्य विधान परिषद अजीत सिंह बब्बन धीरेन्द्र प्रताप सिंह सेनानी रामबहादुर सिंह अशोक सिंह अनिल सिंह बीरू दुर्गेश सिंह आशीष सिंह सोमवंशी आदि तमाम गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे।
उन्होंने ने बताया की आयोजन को सफल बनाने के लिए जनपदवासियों से समय से पधारकर सहभागिता निभाने का निवेदन क्षत्रिय महासभा हरदोई की ओर से किया जा रहा है इस मौकै पर महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनवारी सिंह कोषाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौरव भदौरिया सुनील सिंह एडवोकेट युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह अमित सिंह व कार्यालय प्रभारी एस के चौहान उपस्थित रहे।