हरदोई में कनपटी में गोली से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस,हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस
हरदोई में कनपटी में गोली से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस,हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस
मीडिया रायटर्स रिपोर्ट/हर्षराज सिंह
हरदोई के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के म्यूरा गांव में गोली लगने से युवक की मौत हो गई। जानकारी पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू की। म्यूरा निवासी विनीत (22) खेती में परिजनों का सहयोग करता था। घर से मवेशियों को चराने जाता था। पिता मंगला प्रसाद के मुताबिक विनीत शनिवार शाम को लगभग 7:30 बजे घर से बिना कुछ बताए निकला था। देर रात तक घर वापस न आने पर मंगला प्रसाद उसे खोजने निकले। इसी दौरान घर से लगभग 200 मीटर दूर बने भूसा रखने के स्थान पर उन्हें विनीत का शव मिला। कनपटी पर लगी गोली आर पार हो चुकी थी। घटना का पता चलने पर सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि परिजनों ने किसी से रंजिश से इन्कार किया है। हत्या और आत्महत्या के बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
म्यूरा गांव निवासी विनीत (22) परिजनों के साथ खेती-किसानी का कार्य करता था। वह अक्सर घर से मवेशियों को चराने भी जाता था। शनिवार को वह दोपहर लगभग 12 बजे घर से निकला और शाम 6 बजे के करीब वापस आया। इसके बाद करीब 7:30 बजे वह फिर से बिना कुछ बताए घर से बाहर चला गया। देर रात तक घर न लौटने पर उसके पिता मंगला प्रसाद उसे खोजने निकले। तभी घर से लगभग 250 मीटर दूर भूसा रखने के स्थान पर विनीत का शव पड़ा मिला। उसकी कनपटी पर गोली लगी थी, जो आर-पार निकल गई थी।
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी हरदोई अशोक कुमार मीणा और सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और मृतक के परिजनों से बातचीत की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परिजनों ने किसी भी प्रकार की रंजिश से इनकार किया है। फिलहाल हत्या और आत्महत्या दोनों ही पहलुओं पर जांच की जा रही है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि घटना का शीघ्र खुलासा कर न्यायोचित कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है