Today is 2025/12/17
राज्य / हरदोई / 21 September 2025

हरदोई में महिला पुलिसकर्मियों की बाइक रैली, मिशन शक्ति-5 का संदेश

 हरदोई में महिला पुलिसकर्मियों की बाइक रैली, मिशन शक्ति-5 का संदेश

मीडिया रायटर्स रिपोर्ट/हर्षराज सिंह

 हरदोई।मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ द्वारा नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए शुरू किए गए #MissionShakti5 के अंतर्गत आज जनपद हरदोई की महिला पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने बाइक रैली निकाली। रैली का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

रैली का उद्घाटन जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने डीएम चौराहे से हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में सैकड़ों महिला पुलिसकर्मी दोपहिया वाहनों पर सवार होकर शामिल हुईं। महिला पुलिसकर्मियों ने शहर के प्रमुख चौराहों से गुजरते हुए अभियान का संदेश लोगों तक पहुंचाया।

 रैली रेलवे गंज, सिनेमा चौराहा, बड़ा चौराहा, छोटा चौराहा,मुन्ने मियां चौराहा, सोल्जर बोर्ड चौराहा, 52 चुंगी सहित शहर के अन्य प्रमुख चौराहों से होते हुए वापस डीएम चौराहे पर पहुँची। इसके बाद रैली पुलिस लाइन में समाप्त हुई। इस मौके पर अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य केवल महिलाओं की सुरक्षा ही नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और समाज में सम्मान दिलाने का भी है। रैली के माध्यम से आम जनता को यह संदेश दिया गया कि महिला पुलिसकर्मी हर परिस्थिति में सक्रिय और चौकस रहती हैं।

कार्यक्रम में महिला पुलिसकर्मियों की सहभागिता और उत्साह ने मिशन शक्ति के महत्व को दर्शाया। रैली के दौरान नागरिकों ने भी महिला पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन किया। प्रशासन ने इस तरह के जागरूकता अभियान जारी रखने का आश्वासन दिया ताकि महिलाओं में सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की भावना और मजबूत हो

Top News

© Media Writers. All Rights Reserved.