Today is 2025/12/17
राज्य / हरदोई / 11 September 2025

हरदोई में युवक पर चाकुओं से हमला, आरोपी गिरफ्तार

हरदोई में युवक पर चाकुओं से हमला, आरोपी गिरफ्तार

मीडिया रायटर्स रिपोर्ट/हर्षराज सिंह

हरदोई। जनपद के पाली थाना क्षेत्र में एक युवक पर चाकुओं से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और चाकू भी बरामद कर लिया है।


जानकारी के मुताबिक, ग्राम कछेलिया निवासी श्रीमती भगवन्ना पत्नी स्व. श्यामाचरण दुबे ने थाना पाली में तहरीर दी थी कि बीती रात गांव के ही सतीश सिंह चौहान पुत्र रघुवीर सिंह ने उनके पुत्र के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। इसी दौरान उसने चाकू से 3 से 4 बार वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया।


तहरीर के आधार पर थाना पाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू की। इस मामले में मु0अ0सं0 401/25 धारा 118 (1)/352/351 (3) बीएनएस के तहत नामजद आरोपी सतीश सिंह चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार, उपनिरीक्षक राकेश कुमार और कांस्टेबल अंबुज तिवारी शामिल रहे।


सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के साथ वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। घायल युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है और उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पुलिस अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

Top News

© Media Writers. All Rights Reserved.