Today is 2025/09/16
राज्य / हरदोई / 19 August 2025

मंडल उपाध्यक्ष ने लगाया ब्लॉक प्रमुख पर मारपीट करने का आरोप दोनों पक्षों ने दी कोतवाली में तहरीर

मंडल उपाध्यक्ष ने लगाया ब्लॉक प्रमुख पर मारपीट करने का आरोप दोनों पक्षों ने दी कोतवाली में तहरीर

मीडिया रायटर्स रिपोर्ट/हर्षराज सिंह

हरदोई शाहाबाद ब्लाॅक कार्यालय में आज भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष और ब्लाॅक प्रमुख के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। मंडल उपाध्यक्ष ने ब्लाॅक प्रमुख और उसके साथियों के खिलाफ शाहाबाद कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने उसका मेडिकल भी कराया है। ब्लाॅक प्रमुख ने भी मंडल उपाध्यक्ष के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के पसिगवां निवासी संतन सिंह उधरनपुर मंडल के भाजपा के उपाध्यक्ष हैं। उनका गांव शाहाबाद विकास खंड में आता है। संतन सिंह के मुताबिक सोमवार शाम वह ब्लाॅक मुख्यालय गए थे। उनका दावा है कि उनके गांव की मुख्य सड़क नहीं बन रही है। इसी समस्या को बताने के लिए वह ब्लाॅक मुख्यालय गए थे। आरोप है कि यहां मौजूद ब्लाॅक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा ने अपने साथियों के साथ गाली-गलौज की।आरोप है कि उसका मोबाइल फोन छीन लिया और मारपीट की। संतन ने बताया कि पुलिस ने उसका मोबाइल वापस दिलाया। उसने ब्लाॅक प्रमुख से जान का खतरा बताया है। उधर, दूसरी ओर ब्लाॅक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा ने बताया कि वह ब्लाॅक में अपने साथियों लालाराम राजपूत, अभिषेक वर्मा आदि के साथ बैठे थे आरोप है कि इस दौरान संतन सिंह बिना बात बहस करने लगा। मारपीट और गाली-गलौज भी की। पूरे मामले पर सीओ शाहाबाद आलोक राजनारायण ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। संतन को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।


© Media Writers. All Rights Reserved.