Today is 2025/09/16
राज्य / हरदोई / 18 August 2025

बाढ़ पीड़ितों के लिए समाज सेवी राजवर्धन सिंह राजू चला रहे लंगर,सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए समाजसेवी

 बाढ़ पीड़ितों के लिए समाज सेवी राजवर्धन सिंह राजू चला रहे लंगर,सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए समाजसेवी

मीडिया रायटर्स रिपोर्ट/हर्षराज सिंह

हरदोई में इन दोनों गंगा में आई बाढ़ लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है ऐसे में हरदोई के समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बनकर आए और बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए उन्होंने लंगर शुरू किया जो लगातार चालू है वही राजवर्धन सिंह राजू ने बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद की बात कहते हुए प्रशासन से भी अपील की है की बाढ़ पीड़ितों के लिए विशेष ध्यान दिया जाए 

आपको बता दे की हरदोई के बिलग्राम और सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र से निकली गंगा, रामगंगा, सहित गर्रा नदी मैं इन दोनों बाढ़ की स्थिति बनी हुई है जिसके चलते दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में है वही सैकड़ो गांव का संपर्क ब्लॉक व तहसील सहित जिला मुख्यालय से टूट चुका है जिसके चलते बाढ़ के बीच में फंसे लोगों के सामने दैनिक जरूरत की पूर्ति करने के लिए दिक्कतें आ रही हैं ऐसे में समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू ने आज सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों की मदद की और उन्हें राहत सामग्री उपलब्ध कराई वही राजवर्धन सिंह राजू द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए लंगर का आयोजन किया जा रहा है जिससे बाढ़ पीड़ितों को काफी राहत मिल रही है। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू के साथ अरविंद सिंह बबलू तोमर सोनू सिंह ललित सिंह अनिल सिंह भोला कुशवाहा अंकुश अग्निहोत्री सहित आमिर मंसूरी मौजूद रहे जिन्होंने समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू के साथ मिलकर बाढ़ पीड़ितों की को राहत सामग्री बांटी।

© Media Writers. All Rights Reserved.