Today is 2025/07/14
राज्य / हरदोई / 13 June 2025

जिलाधिकारी अनुनय झा ने कलेक्ट्रेट परिसर का किया गहन निरीक्षण, कमियों को जल्द सुधारने के दिए निर्देश।

 जिलाधिकारी अनुनय झा ने कलेक्ट्रेट परिसर का किया गहन निरीक्षण, कमियों को जल्द सुधारने के दिए निर्देश।

मीडिया रायटर्स रिपोर्ट/राजीव कुमार मिश्र 

हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा ने आज कलेक्ट्रेट परिसर का गहन निरीक्षण किया इस दौरान मिली छुटपुट कर्मियों को जल्द सुधारने के निर्देश दिए। जिला अधिकारी अनुनय झा ने कलेक्ट्रेट परिसर में अपने निरीक्षण के दौरान सबसे पहले नगर मजिस्ट्रेट कोर्ट का निरीक्षण किया जिसके बाद उन्होंने आपदा प्रबंधन कक्ष को भी इस दौरान उन्होंने कहा कि आपदा कंट्रोल रूम का आवश्यकतानुसार अन्य आकस्मिक उद्देश्यों हेतु कंट्रोल रूम के रूप में इस्तेमाल किया जाये वहीं उन्होंने पूछा कि कक्ष में लगे सभी एलईडी स्क्रीन सक्रिय हैं या नहीं। इस पर कर्मचारियों ने बताया कि सभी स्क्रीन सक्रिय हैं जिसके बाद जिलाधिकारी ने शस्त्र अनुभाग का निरीक्षण किया और अभिलेखागार को भी देखा। उन्होंने निर्देश दिए कि दस्तावेजों का रखरखाव अच्छी तरह से किया जाये। स्थाई व अस्थाई दस्तावेजों को अलग अलग सूचीबद्ध किया जाये। संयुक्त हॉल की व्यवस्थाओं को देख कर जिलाधिकारी ने वहां कार्यरत कर्मचारियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि पटल पर कार्यरत सभी कर्मचारियों की नेमप्लेट लगवाई जाये। ताकि वहां आने वाले लोगों को सहूलियत मिल सके वहीं नाजिर कक्ष के निरीक्षण में उन्होंने कहा कि पुरानी व ख़राब आलमारियों को जल्द बदला जाये। 

 जिलाधिकारी ने संयुक्त हॉल के बाहर लगे नोटिस बोर्ड को भी बदलने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इसके स्थान पर एक एलईडी स्क्रीन लगवाई जाये जिस पर निविदा व अन्य सम्बंधित दस्तावेजों को प्रदर्शित किया जाये। भूमि अध्याप्ति कार्यालय के निरीक्षण में उन्होंने टूटी हुई कुर्सियों को जल्द बदलने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने राजस्व अभिलेखागार को भी देखा। यहाँ उन्होंने गन्दगी को लेकर कड़ी नाराजगी जतायी तथा तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने दस्तावेजों को तहसील व परगना के अनुसार व्यवस्थित ढंग से रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुराने फर्नीचर को बदला जाये। पुराने अनुपयोगी दस्तावेजों की बीडिंग करायी जाये। इसके बाद उन्होंने लोकवाणी का निरीक्षण किया।

 जिलाधिकारी ने  खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन कार्यालय को भी देखा तथा कार्यालय को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पटलों पर कार्मिकों की तैनाती का तार्किकी करण कराया जाये। मरम्मत आदि का प्रस्ताव तैयार किया जाये। इसके अतिरिक्त निरीक्षण के दौरान उन्होंने भूलेख अनुभाग व प्रोबेशन कार्यालय को भी देखा।


Top News

© Media Writers. All Rights Reserved.