हरदोई में विदेशी साइबर अपराधियों को मिली सजा, नाइजीरिया के 3 आरोपियों को 5-5 साल की जेल, 75 हजार का जुर्माना, 2020 मे एक महिला ने कोतवाली शहर थाने में दर्ज कराई थी शिकायत
हरदोई में विदेशी साइबर अपराधियों को मिली सजा, नाइजीरिया के 3 आरोपियों को 5-5 साल की जेल, 75 हजार का जुर्माना, 2020 मे एक महिला ने कोतवाली शहर थाने में दर्ज कराई थी शिकायत
मीडिया रायटर्स रिपोर्ट/राजीव कुमार मिश्र
हरदोई में साइबर धोखाधड़ी के एक मामले में तीन विदेशी नागरिकों को सजा सुनाई गई है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने नाइजीरिया के तीनों आरोपियों को 5-5 साल की कैद और 75 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है।
यह मामला 2020 का है। एक महिला ने कोतवाली शहर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि नाइजीरिया के अनमबरा के माइस अबका के रहने वाले फ्रांसिस इमेका, उदाला चकवदी और नेल्सन ने धोखाधड़ी कर उनके बैंक खाते से पैसे निकाल लिए।पुलिस ने धोखाधड़ी, जालसाजी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। विदेशी अधिनियम की धारा 14 के तहत भी कार्रवाई की गई। जांच के बाद पुलिस ने आरोप पत्र कोर्ट में पेश किया। पैरोकार कांस्टेबल भूपेंद्र और पीओ अनिल कुमार ने मामले की प्रभावी पैरवी की।